पलामू, जून 7 -- मेदिनीनगर। महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और पुलिस-जनता समन्वय बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए नवनिर्माण शक्ति संघ ने एसडीपीओ राजेश कुमार यादव को सम्मानित किया। संघ की अध्यक्ष स्नेहा ओझा के नेतत्व में पुलिस पदाधिकारी से मिलकर कार्यो की सराहना की व महिला सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने पर बल दिकया गया। संघ के सदस्यों ने कहा कि हाल के दिनों में क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस की सक्रियता का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। नए पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना बढ़ी है। एसडीपीओ ने भी सकारात्मक आश्वासन दिया। चंद्रप्रकाश ओझा, खुशबू वर्मा, प्रिया सिंह, रूपा पांडेय, इंदु मेहता आदि प्...