नई दिल्ली, मार्च 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा 50 हजार नए सीसीटीवी कैमरे विभिन्न विभानसभा क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। दिल्ली सरकार ने इसके लिए पुलिस को जगह चिह्नित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें ऐसी जगहों (डार्क स्पॉट) को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां इन कैमरों को लगाकर 24 घंटे निगरानी की जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दिल्ली के सभी जिला डीसीपी को यह जिम्मेदारी सौंपी है और उन्हें जल्द चिह्नित जगह की सूची सौंपने को कहा है।जानकारी के अनुसार दिल्ली में पीडब्ल्यूडी द्वारा लगभग ढाई लाख सीसीटीवी कैमरे अब तक लगए गए हैं। इन कैमरों की मदद से पुलिस अब तक हजारों अपराधों को सुलझा चुकी है। पुलिस द्वारा खुद भी सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली के विभिन्न इलाकों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.