नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन के निर्देश पर गौतमबुद्ध नगर जिले के थानों में बनी महिला हेल्प डेस्क को महिला सुरक्षा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 सितंबर को इनका वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इसके लिए सेक्टर-126 थाने में बने महिला सुरक्षा केंद्र को चुना गया है। नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यह कवायद अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में की जा रही है। दुर्गा पूजा से पहले 19 सितंबर तक सभी थानों में महिला सुरक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए थानों में एक अलग कक्ष चिह्नित कर आवश्यक संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं होगा, बल्कि महिलाओं को एक ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.