छपरा, जून 23 -- छपरा, हमारे संवाददाता। महिला सुरक्षा व महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों के त्वरित और प्रभावी निष्पादन को लेकर मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने, महिला थाना के लंबित व अनुसंधानाधीन कांडों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की। यह भी पढ़ें- लंबित वादों के जल्द निपटारे का आदेश महिला थाना की समीक्षा बैठक में महिला थाना में दर्ज विभिन्न मामलों की प्रगति, अनुसंधान की गुणवत्ता और लंबित कांडों के निष्पादन की स्थिति का बिंदुवार आकलन किया गया। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि महिला उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, यौन अपराध व महिलाओं से जुड़े अन्य संवेदनशील मामलों का अनुसंधान पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार ...