प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- सांगीपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत सांगीपुर पुलिस की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए जानकारी दी। इसके साथ ही पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन 181 समेत 1076, 112, 1098, 1930 आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। पुलिस टीम ने उन्हें किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना पर पुलिस से बेझिझक सम्पर्क करने पर त्वरित कार्रवाई होने के प्रति विश्वास दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...