मेरठ, मार्च 20 -- महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने टेक्नोलॉजी आधारित निगरानी तंत्र को और सशक्त करते हुए यक्ष ऐप का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। इस डिजिटल पहल के तहत शहर के संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर उन पर नजर रखी जा रही है। इस अभियान की शुरुआत ब्रह्मपुरी सर्किल से की गई है। जहां फील्ड सर्वे और क्राइम डेटा एनालिसिस के आधार पर महिला अपराध के हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं। पुलिस द्वारा सर्किल ब्रह्मपुरी में थाना ब्रह्मपुरी, टीपी नगर एवं परतापुर क्षेत्रों में यक्ष ऐप का प्रयोग करते हुए कुल 14 स्थानों को चिन्हित किया है। इनमें स्कूल, कॉलेज, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाके शामिल हैं। इन स्थानों को जियो-टैग कर पुलिस के डिजिटल नेटवर्क से जोड़ा है, जिससे इनकी रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सकी है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में इंटेंसिव पेट्रोलिंग बढ़ाई गई ...