उरई, अप्रैल 4 -- उरई, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां महिला सशक्तिकरण, कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के महत्व और सुरक्षा को लेकर नर्सिंग और एमबीबीएस की छात्राओं को जागरूक किया गया। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन किया। शुभारंभ डॉ आफरीना नासिर बायोकेमिस्ट्री विभाग, डॉ चरक सांगवान फोरेंसिक विभाग, डॉ अंजू चंद्रा पैथोलॉजी विभाग, डॉ आकांक्षा स्त्री रोग विभाग ने किया। सभी पाठ्यक्रमों के छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों जैसे कविता, स्लोगन, कहानी सुनाने और नुक्कड़ नाटक में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण आयोग भारत सरकार द्वारा जारी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई, जिसमें महिलाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.