नोएडा, फरवरी 12 -- नोएडा। कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार को महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। मिशन शक्ति टीम ने महिला सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं के बारे में बताया। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। जिले के तीनों जोन के थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। महिलाओं को बताया गया कि अगर वे घरेलू हिंसा की शिकार होती हैं या कोई उन्हें बेवजह परेशान कर रहा है तो कहां और कैसे शिकायत करनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...