महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के बारे में बताया
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- सिद्धपीठ मां ज्वालामुखी देवी परिसर में शुक्रवार को मां के दर्शन पूजन को महिलाओं की भीड़ रही। महिला आरक्षियों ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को जागरूक किया। थाने की टीम मिशन शक्ति, एन्टीरोमियो टीम संयुक्त रूप से शुक्रवार को नगर पंचायत के सिद्धपीठ मां ज्वालामुखी देवी मंदिर पर पहुंची। पूजन करने आई महिलाओं, बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, शासन के संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूक किया। महिलाओं बालिकों का वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 और 108, साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी। टीम ने महिलाओं को बालिकाओं को नए अपराधिक कानून के सम्बन्ध में बताया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.