नैनीताल, मई 24 -- भीमताल, संवाददाता। माइंड पावर यूनिवर्सिटी भीमताल में रविवार को नई सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए नारी सशक्तिकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि शहरी विकास एवं पर्यावरण संरक्षण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया।कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर अपने परिवार समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ा रही हैं। सरकार महिला सुरक्षा, शिक्षा और स्वरोजगार पर कार्य कर रही है। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने माइंड पावर यूनिवर्सिटी के संस्थापक डॉ. योगेश कुमार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में उनके द्वारा स्थापित किया गया विश्वविद्यालय इस क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा प्राप्त करने में आसानी दे रहा है। कहा कि दूर ...