धनबाद, मार्च 15 -- द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) धनबाद शाखा की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को नए चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हाल ही में उत्तीर्ण हुए 18 नए चार्टर्ड एकाउंटेंट्स का स्वागत किया गया। बैंकमोड़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सीए रश्मि राज गुप्ता ने वैश्विक बाजार में उभरते अवसर तथा तनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशेष रूप से महिला सदस्यों को पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने और नई संभावनाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया। सभी महिला सीए सदस्यों को सम्मान स्वरूप उपहार प्रदान किए गए। मौके पर ब्रांच चेयरमैन सीए मुकेश अग्रवाल, सीए पंकज खरकिया सचिव, सीए निखिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष, सीए विनीता अग्रवाल समेत अन्य सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस...