कानपुर, अप्रैल 5 -- कानपुर देहात, संवाददाता। बाघपुर में शुक्रवार को कार सवारों की पिटाई से आहत ट्रक चालक के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ट्रक चालक की मौत से गुस्साए परिजनों ने मार्ग जामकर हंगामा किया था। हंगामे को शांत कराने के दौरान महिलाओं ने एक महिला सिपाही के साथ हाथापाई कर दी थी। इस मामले का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियों का आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में एएसपी और भारी पुलिस भी नजर आ रही है। शिवली कोतवाली के बाघपुर में गुरुवार शाम को ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त होने के बाद कार सवारों और ट्रक चालक रंजीत में मारपीट हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक को चौकी में बैठा लिया था। शाम को ट्रक मालिक के बाघपुर आने के बाद कार मालिक से समझौते के बाद उसे छोड़ दिया गया। दे...