महिला सिपाही से लूट मामले में उत्तराखंड में डेरा डाले है बिजनौर पुलिस
बिजनौर, मई 21 -- बिजनौर। महिला सिपाही से चेन लूट की वारदात के बाद बिजनौर पुलिस बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मामले में स्वाट टीम और शहर कोतवाली पुलिस ने उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में डेरा डाल रखा है। पुलिस को बदमाशों की आखिरी लोकेशन काशीपुर और जसपुर क्षेत्र में मिली है, जिसके बाद वहां लगातार छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि 11 मई को बिजनौर महिला थाने में तैनात महिला सिपाही अनुराधा चौधरी से बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से चेन लूट ली थी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामला महिला पुलिसकर्मी से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए कई टीमें गठित की थीं। पुलिस अब तक शहर और आसपास के इलाकों के 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की गतिविधियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.