लखनऊ, जून 10 -- हजरतगंज थाने में तैनात महिला सिपाही से पीएसी सिपाही ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। पीड़िता ने हजरतगंज थाने में मंगलवार को पीएसी सिपाही के खिलाफ तहरीर दी। हजरतगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच विशाखा समिति करेंगी। हजरतगंज कोतवाली में तैनात महिला सिपाही ने बताया कि ड्यूटी मुख्यमंत्री शांति सुरक्षा व्यवस्था में शिव मंदिर कट पर लगी थी। साथ में एक पीएसी के सिपाही की भी ड्यूटी शिव मंदिर में लगी थी। पीड़िता ने बताया कि मंदिर में दो कुर्सियां थीं। दोनों खाली थीं। पीड़िता की तबीयत सही न होने के कारण वह कुर्सी में बैठ गई। यह देखकर पीएसी सिपाही गाली-गलौज करने लगा। यह भी पढ़ें- सहार थाने में दरोगा की दबंगई का वीडियो वायरल, मारपीट और गाली-गलौज के आरोप इसका उसने विरोध किया तो सिपाही ने धौंस दिखाई कि उसका भाई दरोगा है। जो कर पा...