गोपालगंज, मार्च 17 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। शहर के जादोपुर रोड में कोर्ट की सुरक्षा में तैनात एक महिला सिपाही पर ड्यूटी पर जाने के दौरान मंगलवार को एक युवक ने हमला कर दिया। हमले में महिला सिपाही कुमारी संध्या यादव घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी युवक भागने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पकड़ा गया युवक नगर थाना क्षेत्र के सहदुल्लेपुर गांव का बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चाकू भी बरामद किया गया । पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, सुबह में कुमारी संध्या यादव अपने किराए के मकान से पैदल ही कोर्ट ड्यूटी के लिए जा रही थीं। इसी दौरान जादोपुर रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप एक युवक ने अचानक उन पर हमला कर दिया। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो...