हरदोई, सितम्बर 29 -- हरदोई। महिला सिपाही अंकिता पाठक ने पुलिस विभाग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन किया है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वॉलीबॉल क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 में अंकिता पाठक ने लखनऊ जोन की टीम की ओर से प्रतिभाग किया। टीम ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने महिला सिपाही अंकिता पाठक का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए अंकिता को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि खेलों के जरिए पुलिसकर्मियों में अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा मिलता है। अंकिता की उपलब्धि से हरदोई पुलिस में भी खुशी का माहौल है।

हिंदी...