प्रयागराज, मार्च 1 -- रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल की सतर्कता और बहादुरी से एक यात्री की जान बच गई। यह घटना रविवार को उस समय हुई जब ट्रेन नंबर 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या छह से प्रस्थान कर रही थी। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि ट्रेन शाम 05:54 बजे प्लेटफार्म पर पहुंची और 06:06 बजे प्रस्थान कर रही थी। इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय असंतुलित होकर प्लेटफार्म की ओर गिरने लगा, जिससे गंभीर हादसे की आशंका बन गई। वहीं, ड्यूटी पर तैनात 16वीं बटालियन रेल सुरक्षा विशेष बल की महिला कांस्टेबल गीता ने दौड़कर यात्री को पकड़ लिया। यात्री को प्लेटफार्म की ओर खींच लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बचाए गए यात्री कानपुर निवासी अशोक कुमार हैं। घटना के बाद यात्री ने महिला कांस्टेबल क...