महिला सिपाही के पति समेत दो लोगों से 2.43 लाख की ठगी
प्रयागराज, अगस्त 30 -- दो अलग-अलग मामलों में शातिरों ने महिला सिपाही के पति समेत दो लोगों से दो लाख 43 हजार रुपये ठग लिए। सिपाही के पति से मदद के नाम पर और दूसरे व्यक्ति के रुपये एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए गए। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धूमनगंज के भोला का पुरा, सुलेमसराय निवासी रणजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि 21 अगस्त को उनका भांजा एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने गया। वहां मौजूद दो युवकों ने चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। चार दिन बाद मोबाइल पर ट्रांजेक्शन के संदेश आने पर ठगी का पता चला। बैंक जाने पर 19 बार में कुल 1,98,271 रुपये निकाले जाने का पता चला। वहीं, कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में रहने वाले धनंजय चौहान ने बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को रिश्तेदार बताकर इलाज के लिए पैसे भेजने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.