रामपुर, अप्रैल 11 -- गंज थाना क्षेत्र में 25 फरवरी को हुए कार हादसे की साजिश रचकर सिपाही पत्नी और दो साल के मासूम बेटे की जिंदा जलाकर हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को इस हत्याकांड में शामिल एक प्रशासनिक अधिकारी के वाहन चालक प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि प्रदीप ने हत्याकांड के लिए एक लाख रूपए लिए थे। पुलिस ने रूपए भी बरामद कर लिया है। मिलक के ग्राम बेहतरा निवासी दान सिंह अपनी पत्नी लता सिंह, दो साल के बेटे लड्‌डू और मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमापुर निवासी अपने रिश्तेदार रवि कुमार के साथ 25 फरवरी को नैनीताल घूमने गए थे। लता सिंह यूपी पुलिस में सिपाही थी और उसकी पोस्टिंग श्रावस्ती जिले में थी। 25 फरवरी की रात कार दान सिंह चला रहा था। उस वक्त दावा किया गया ...