महिला सिपाहियों ने सुरंग में कराया प्रसव
कानपुर, जुलाई 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सीमांचल एक्सप्रेस से कटिहार जा रही बिहार की गर्भवती महिला को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर प्रसव पीड़ा शुरू हुई। महिला सीमांचल ट्रेन के रुकने पर प्लेटफार्म पर जूस लेने को उतरी थी। कंट्रोलरूम की सूचना पर आरपीएफ की महिला सिपाही मौके पर पहुंचीं। महिला सिपाही उसे सुरंग के रास्ते में ले गई। वहां सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म नंबर-6 स्थित सुरंग के पास एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही है। इस पर सहायक उपनिरीक्षक सुनीता, मधुराज क्लीनिक की नर्स कौशिकी के साथ वहां पहुंचीं। देखा तो महिला दर्द से तड़प रहीं थी और पास में खड़ा उसका ससुर मदद की गुहार लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.