मेरठ, फरवरी 22 -- यूपी के मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, 'अगर आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले आपको जनता के दिल जीतने होंगे। महिला सांसदों को भेज कर सीट पर कब्जा करने से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो....और माताओं-बहनों को इस प्रकार से आगे करने की क्या मजबूरी है आपकी? क्या इतने खोखले हो गए हो आप लोग?' मोदी ने कहा कि कांग्रेस की हरकतों का यह सिलसिला लगातार चल रहा है और वह संसद में खुद 'परफॉर्म' नहीं कर पा रहे हैं तो अपने साथी दलों को भी बोलने का मौका नहीं दे रहे। प्रधानमंत्री ने कहा, 'संसद को चलने नहीं देते और उसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के सहयोगी दलों को हो रहा है। अब वह समझ गए हैं। दिल्ली में कांग्रेस ने जो नंगापन दिखाया उससे उसके सारे साथी दल चौ...