महिला सहित 52 लोगों ने किया रक्तदान
मथुरा, जून 17 -- विश्व रक्तदाता दिवस व स्व. लीलावती शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर निःशुल्क रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में एक महिला सहित कुल 52 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में लाइफ केयर ब्लड बैंक के निदेशक डॉ. ब्रजेश शर्मा ने स्वयं अपना 22वां रक्तदान कर लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में गोपेंद्र मिश्रा, आशीष, पीतम, उमेश शर्मा, कृष्ण, चंद्रशेखर कुमार, रजत शर्मा, बृजबिहारी, चिराग गुप्ता, पूजा गुप्ता, गजेंद्र, लवेश एड., अतुल सिंह सहित अनेक रक्तदाताओं ने भाग लिया और 52 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। वहीं मां वैष्णो फाउंडेशन के अध्यक्ष जेपी शर्मा ने भी रक्तदान कर सभी रक्तवीरों आभार व्यक्त किया तथा समाज से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने के लिये अपील की। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.