पूर्णिया, मार्च 12 -- अमौर, एक संवाददाता।अमौर थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान छापेमारी कर महिला सहित दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने तस्करों के पास से 5.03 ग्राम स्मैक, 770 रुपये नकद, 12 पीस कॉइल तथा एक तराजू बरामद किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान दलमालपुर निवासी आलमगीर समेत एक महिला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...