एटा, जनवरी 22 -- दो महिलाओं के ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में चार आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली नगर के मोहल्ला हिन्दूनगर निवासी अमित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 19 जनवरी को पत्नी सोनम और बुआ अनीता घर पर चूल्हा पर खाना बना रही थी। आरोप है कि आरोपी बंटी, रिछवा, समीर, प्रियांशु निवासी हिंदूनगर कोतवाली नगर आए और घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि आरोपी रिछवा ने पेट्रोल डाल दी, जिससे दोनों ही जल गई। बुआ गंभीर रुप से जल गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भााग गए। आरोपियों से लड़की ले जाने की रंजिश चल रही है। महिला अनीता की हालत नाजुक बनी हुई है। कोतवाली नगर पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दविश दी जा रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.