बुलंदशहर, अप्रैल 17 -- अरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवक ने गुरुवार की शाम किसी बात से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। इसके अलावा जंक्शन क्षेत्र एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवक और एक मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय महिला ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तीनों को उनके परिजन मंदिर मार्ग स्थित ओम ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। अस्पताल के संचालक डा. दिनेशपाल ने बताया कि अस्पताल लाने के दौरान तीनों की हालत नाजुक थी, लेकिन अब तीनों की हालत में सुधार है। साथ ही तीनों मामलों के संबंध में पुलिस को अवगत करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...