कानपुर, फरवरी 26 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बारा जोड़ के पास से मैनपुरी के दो युवकों व मथुरा की एक महिला को सैतीस किलो 40 ग्राम गांजा सहित दबोच लिया। बरामद गांजे की कीमत 18.70 लाख रूपये बताई गई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा जोड़ के पास लालपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व बारा चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह महिला एसआई नीराज शर्मा आदि के साथ चेकिंग कर रहे थे, इसी बींच मुखबिर से कुछ दूर पर स्थित बस स्टैंड पर महिला सहित तीन संदिग्ध लोगों के खड़े होने की जानकारी मिली। इस पर पीस कर्मियों ने वहां छापा मारकर लवकुश चौहान पुत्र पप्पू सिंह व बादल सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम रठे थाना किशनी जनपद मैनपुरी के अलावा सुधा पत्नी स्व. हरीओम सिंह निव...