गंगापार, मार्च 6 -- तीन आरोपियों ने पति, ससुर सहित महिला को गाली देते हुए पीटा। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत जेरा गाँव निवासिनी सविता देवी पत्नी महेंद्र प्रसाद ने थाने में तहरीर दी कि पड़ोसी बब्लू, कुलदीप व ननकऊ उसके पति महेंद्र व पति बाबादीन को गाली देते हुए पीट रहे थे। जब महिला ने रोका, तो तीनों ने गालियाँ देते हुए महिला को भी पीटा। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...