सुल्तानपुर, मई 21 -- सुलतानपुर। जिले में सड़क दुर्घटना की घटना रूकने का नाम नहीं ले रही। गुरूवार को जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में महिला, वृद्धा सहित तीन की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई दुर्घटना में तीन महिलाओं को अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मारा। तीनों टहलने के लिए निकली थी, इसमें एक की मौत हो गई। इसीक्रम में कुड़वार में कार सवार ने वृद्ध को उड़ाया और कूरेभार क्षेत्र में ट्रक और कंटेनर की आमने सामने टक्कर हुई इसमें ट्रक चालक की मौत हुई। जबकि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है。

दुर्घटनाएँ और उनके परिणाम कूरेभार संवाद के अनुसार प्रयाग-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की देर रात एक ...