मेरठ, जून 1 -- रोहटा थाना पुलिस दिन प्रतिदिन उच्च अधिकारियों के आदेश पर गांव गांव से वारंटी को पकडकर जेल में भेज रहा है। वहीं रविवार की रात को थाना पुलिस ने सलाहपुर व पूठखास गांव से विभिन्न मुकदमों में न्यायलय से फरार चल रहे महिला समेत पांच वारंटी दबोच लिए। पुलिस ने आरोपियों को चालान कर कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया। एसआई कौशल कुमार व राहुल गुप्ता ने बताया कि 2023 में विभिन्न मुकदमों में क्षेत्र के गांव सलाहपुर निवासी महिला समेत वारंटी न्यायलस से फरार चल रहे थे। जिनके गैर जमानती वारंट जारी हो गए थे। पुलिस ने बीती रात कार्यवाही करते हुए आरोपियों रिजवान पुत्र शरीफ, तस्लीम पुत्र शकील, शकील पुत्र शरीफ, फरमान पुत्र शरीफ तथा बीना पत्नी इरफान एवं पूठखास निवासी रामकुमार उर्फ कुर्रम को रविवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। जिनकों पुलिस अभ...