दरभंगा, फरवरी 23 -- बिरौल। थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों से फरार वारंटियों के विरुद्ध पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की अंतिम प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया के तहत पुलिस ने रविवार को न्यायालय के आदेश पर एक महिला एवं चार भाइयों सहित फरार चल रहे आठ आरोपितों के घरों पर इश्तेहार तामिला किया। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि संबंधित मामलों में अभियुक्तों को न्यायालय में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। इनमें पड़री गांव के मंटू मंडल की पत्नी गंगिया देवी, कारी मंडल, फकीरना गांव के हीरालाल सदा व दिनेश सदा के अलावा सुपौल बाजार निवासी गोल्डेन वर्मा, उसके तीन भाई राजीव रंजन वर्मा, संजीव वर्मा एवं कुणाल वर्मा के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपितों को निर्धारित तिथि तक न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया ग...