मथुरा, अप्रैल 16 -- मथुरा, भाजपा महानगर द्वारा महिला सशक्तीकरण को समर्पित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन बुधवार को बीएसए इंजीनियरिंग कालेज से स्कूटी एवं बाइक रैली निकाली गयी। स्कूटी एवं बाइक रैली का शुभारंभ राज्य सभा सांसद एवं महानगर अध्यक्ष ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली भूतेश्वर तिराहा होते हुए मुकुंद प्रिया गार्डन तक पहुंची। इसमें महिला, युवतियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। राज्य सभा सांसद तेजवीर सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं,बल्कि भारत की आधी आबादी को उनका अधिकार और सम्मान दिलाने का सशक्त संकल्प है। यह कानून महिलाओं को विधानसभाओं और संसद में अधिक प्रतिनिधित्व देकर उन्हें निर्णय प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाएगा। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली बाइक रैली भाजपा महानगर...