बेगुसराय, जुलाई 9 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। महिला एवं बाल विकास निगम, बेगूसराय अंतर्गत जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की ओर से गुरुवार को मंसूरचक के कस्तूरबा विद्यालय एवं इंटर परियोजना बालिका उच्च विद्यालय मंसूरचक में "सखी वार्ता जागरूकता कार्यक्रम" किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं महिला सशक्तीकरण से संबंधित विषयों पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह निषेध, वन स्टॉप सेंटर, साइबर क्राइम, नशा मुक्ति तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर छात्राएं इन सेवाओ...