मधेपुरा, मई 10 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर और कला भवन में समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के तत्वावधान में रंगोली और जनजागरूकता स्टॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, पोषण जागरूकता, स्वच्छता, शिक्षा एवं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस अवसर पर जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आकर्षक एवं संदेशपरख रंगोलियां बनायी। रंगोलियों के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुपोषित बच्चा-सशक्त राष्ट्र, स्वच्छता, बाल शिक्षा एवं महिला अधिकारों जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रेरणादायी संदेश प्रस्तुत किए गए। आईसीडीएस द्वारा लगाए गए विभिन्न सूचना एवं प्रदर्शनी स्टॉलों के माध्यम से पोषण अ...