बलिया, मई 26 -- बलिया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपएसआरएलएम)ने ग्रामीण महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में नई पहल शुरू की है। इसके तहत मिशन की ओर से रसड़ा और सीयर ब्लॉक में महिला शक्ति केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, जहां महिलाओं के साथ ही वंचित समुदायों को सामाजिक, कानूनी और आर्थिक सहायता सुलभ कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- नारी सशक्तीकरण को पंचायतों में होंगी महिला सभाएंमहिला शक्ति केंद्र की स्थापना का उद्देश्य केंद्र स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए ऐसा सुरक्षित वातावरण तैयार करना है, जहां महिलाएं बिना किसी भय के अपनी समस्याएं साझा कर सकें। उनकी शिकायतों और मामलों का गोपनीय रिकॉर्ड रखा जाएगा तथा पीड़ित महिलाओं की निजता और सम्मान का विशेष ध्यान ...