चंदौली, अप्रैल 25 -- पीडीडीयू नगर। प्रभु मेमोरियल सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को गोधना हाइवे चौराहा स्थित कार्यालय में हुई। इसमें महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार पर जोर दिया गया। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, सागर, दलसिंगार, सुरेश, राकेश आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर हरित सेवा समिति की बैठक शनिवार को जफरपुर गांव में हुई। इसमें पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान को गति देने की रणनीति बनी। इस मौके पर रामकेश, स्वरूप कुमार, अशोक, बलबीर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नशामुक्ति के लिए किया जाएगा जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...