मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नीतीश्वर महाविद्यालय के एनएसएस छात्रों ने सकरा में चल रहे विशेष कैंप में सोमवार को महिला सशक्तीकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस की समन्वयक डॉ. पूजा गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि विशेष शिविर के दौरान बेटी पढ़ाओ और देश बचाओ अभियान के द्वारा मझौलिया गांव प्रखंड सकरा के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या- 309 के 60 बच्चों को कॉपी पेंसिल और खाने की वस्तु वितरित की गई, साथ ही स्वयंसेवक के द्वारा बल विवाह पर नुक्कड़ नाटक एवं जगरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें एनएसएस स्वयंसेवक के साथ आंगनबड़ी की सेविका रानी कुमारी और ऊषा देवी के साथ गांव के सभी लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.