अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण के तहत सोमवार को पुलिस लाइन से मैराथन दौड़ (रन फॉर एम्पॉवरमेंट) का आयोजन किया गया। शहर के अलग-अलग क्षेत्र से होकर निकली दौड़ के माध्यम से महिलाओं ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। एसपी क्राइम ममता कुरील व एसपी यातायात प्रवीन कुमार ने पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड से मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों, स्कूली छात्राओं, शिक्षिकाओं व स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह दौड़ परेड ग्राउंड से शुरू होकर शमशाद मार्केट, कलेक्ट्रेट तिराहा, जिला पंचायत कार्यालय से वापस पुलिस लाइन में आकर समाप्त हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...