समस्तीपुर, जून 29 -- पूसा। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय ने कहा यह सम्मेलन अकादमिक चर्चा के साथ बदलाव का संकल्प है। भारत में 70 फीसदी से अधिक महिलाएं कृषि से जुड़ी हैं। लेकिन नीतिगत और तकनीक में उनकी हिस्सेदारी सीमित है। हमें महिलाओं को परिवर्तन वाहक मान प्रसार तंत्र, शोध और बजट जैसे स्थलो पर जगह देकर सशक्त करना होगा। वे सोमवार को विवि के विधापति सभागार में कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका को पुर्नपरिभाषित करनाःसतत कृषि विकास के लिए विस्तार रणनीतियां विषय पर जारी तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के समापन सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सशक्तिकरण का अर्थ आय बढ़ाने के साथ निर्णय लेने की क्षमता, समय की बचत और गरिमा के साथ जीवन जीने के प्रति आगे बढ़ाना है।उन्होंने कहा कि कृषि के बदलते स्वरूप में डि...