लोहरदगा, मार्च 9 -- कुडू, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जेएसएलपीएस के तत्वावधान में लोहरदगा कुडू प्रखंड परिसर में कोयल झरना, निर्मल धारा और चुल्हापानी संकुल द्वारा संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक विकास में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर चर्चा की गई।उत्कृष्ट कार्य करने वाली कैडर दिदियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।एसएचजी की महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में तीनों संकुल संगठनों की ओबी सदस्य कुमकुम देवी, पार्वती देवी, सुमित्रा देवी, रासो देवी, देवंती देवी, गुंजरी उरांव, रंथी उरांव तथा तीनों संकुलों के संकुल प्रबंध...