सहारनपुर, मार्च 1 -- नानौता। क्षेत्र के गांव जम्बूगढ़ में राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत "महिला सशक्तिकरण" विषय पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। रविवार को प्रथम सत्र में डॉ. प्रमोद सिंह चौहान एवं डॉ. इन्दु ने स्वयंसेवकों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया। इसके बाद जन-जागरूकता रैली निकाली गई। स्वयंसेवकों ने गांव में भ्रमण कर नारे लगाते हुए लोगों को बेटियों को शिक्षित करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। ग्राम जम्बूगढ़ में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।तृतीय सत्र म...