पटना, मार्च 8 -- बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय और बिहार एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। शुभारंभ विवि के कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह ने किया। उन्होंने समाज, संस्थान और परिवार में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करते हुए महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। इसमें महाविद्यालय की इंटर्न, पीजी व पोल्ट्री साइंसेज की छात्राओं के साथ डीवीएलटी और डीवीएलडी की छात्राओं ने हिस्सा लिया। डॉ. रविकांत निराला, डॉ. सुषमा कुमारी और डॉ. ज्योति प्रकाश ने महिला दिवस के महत्व और समाज में महिलाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। मौके पर डॉ. ज्योति प्रकाश (डेंटल सर्जन), डॉ. सुषमा कुमारी (विभागाध्यक्ष एवं सीओई) शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.