उन्नाव, मार्च 8 -- बांगरमऊ। क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर रूरी स्थित श्री विश्वंभर दयालु त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-शक्ति' के सात दिवसीय कैम्प के द्वितीय दिवस के अवसर स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम मटुकरी में 'बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओ' के मूल उद्देश्य को सार्थक सिद्ध करने के संकल्प के साथ शिक्षा जन-जाग्रती रैली निकालकर ग्रामीण महिलाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्वयंसेवकों ने ग्रामीण स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के लिए भी घर-घर जाकर जागरूक किया। महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका डॉ. नवनीत कौर ने कहा महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का आधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...