कोडरमा, मार्च 8 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) कोडरमा एवं एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन के तत्वावधान में डोमचांच के कुंडीधनवार में महिला एवं किशोरी पंचायत परिचर्चा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाल विवाह के विरुद्ध चल रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान के समापन अवसर पर आयोजित हुआ। अपने संबोधन में सचिव गौतम कुमार ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण संभव है। बड़ी संख्या में महिलाओं और किशोरियों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि अब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार महिलाओं और बच्चों से जुड़े हर मुद्दे के समाधान के लिए सदैव तत्पर है।कार्यक्रम का शुभारंभ डालसा के सचिव गौतम कुमार, अधिवक्ता सुमन जायसवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.