अमरोहा, अप्रैल 26 -- भाजपा के संयोजन में शनिवार को अमरोहा-बिजनौर मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हाल में नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने फिर किया अपमान विषय पर जन आक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित हुआ। महिला सशक्तिकरण के समर्थन में विपक्ष के खिलाफ जन-जागरूकता यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुटता का परिचय दिया। विरोध प्रदर्शन कर विपक्ष का पुतला भी फूंका। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने नारी सम्मान को सर्वोपरि बताया। कहा कि महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। समाज में महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प सभी को दिलाया। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल पारित न होने पर निकाली महिला जन ...