महिला सशक्तिकरण के लिए स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता जरूरी
हरिद्वार, सितम्बर 9 -- महिला सशक्तीकरण तभी संभव है, जब महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति समाज जागरूक हो और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। यह बात एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। छात्राओं को निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। कॉलेज में इनर व्हील क्लब, हरिद्वार के सहयोग से छात्राओं के लिए गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के बचाव, समय पर जांच और एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक करना था। यह भी पढ़ें- महिलाओं की सेहत के प्रति जागरूकता ही स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.