हरदोई, मई 27 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसमें महिला आरक्षण संशोधन विधेयक विपक्ष द्वारा पारित न होने देने पर निंदा की गई। प्रस्ताव लिखित रूप से भेजा गया। जिलाध्यक्ष श्यामा कुमार गुप्ता टीटू, महामंत्री संजय गुप्ता, महेश चंद्र, बाबी ओमर, संदीप गुप्ता, मुन्नी देवी, कपिल देव, गगनदीप गुप्ता आदि ने कहा कि महिला आरक्षण संशोधन बिल विपक्ष के विरोध के कारण नहीं पास हो सका। इसका व्यापारी समाज पुरजोर विरोध करता है। मांग की गई है कि महिला सशक्तिकरण के लिए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाए। महिला सशक्तिकरण आधुनिक समय के लिए आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...