मुरादाबाद, मार्च 7 -- बहोरनपुर नरौली स्थित प्रेम शांति इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत "महिला अबला नहीं सबला है" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें गायत्री परिवार की नारी जागरण मंडल की सदस्य सजल राघव ने कहा कि महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के विकास के लिए कार्य करना तथा सभी वर्ग जाति, संप्रदाय की महिलाओं को समान रूप से जागरूक करने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर विद्यालय की बहनों ने रंगोली बनाकर सबको आकर्षित किया। शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा नारी जागरण मंच की सदस्य सजल राघव ने कहा कि वर्तमान समय में भौतिक विकास चरम पर है लेकिन मनुष्य का जीवन अनेक तनाव, चिंता, उलझन, परेशानियों से ग्रस्त है। घर परिवार में सुख साध...