बागेश्वर, अप्रैल 23 -- कपकोट, गरुड़, संवाददाता। लंबित मांगों को लेकर गरुड़ तथा कपकोट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी है। यहां हुई सभा में ब्लॉक अध्यक्ष नीमा जोशी ने कहा कि आंदोलन के पहले दिन क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने उनको आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों को निदेशालय तक पहुंचाएंगे और जल्द उनकी मांगों पर सकारत्मक वार्ता होगी, लेकिन 23 दिन तक भी हमारी सुध नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार महिला सशक्तीकरण की बात करती है और दूसरी तरफ सरकार के दावों को धरातल पर उतार रही महिलाओं की ही अनदेखी की जा रही है। चेतावनी कि जिस तरह वर्तमान सरकार हमको निराश कर रही है 2027 में सरकार को इसका जवाब दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी वर्कर ने अनदेखी का आरोप लगाया कपकोट के पूर्व विद्यायक ललित फर्स्वाण ने मानदेय वृद्धि सहित सभी मांगो को ले...