सासाराम, मार्च 8 -- सूर्यपुरा,एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रखंड क्षेत्र के 46 ग्राम संगठनों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। बताया गया कि महिला दिवस उनके अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। शिक्षा, जागरूकता तथा आत्मनिर्भरता के माध्यम से महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग बन सकती हैं। महिलाओं को महिला सशक्तिकरण की शपथ भी दिलाई गई। शपथ के माध्यम से महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहेंगी, समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगी और अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। मौके पर मनीष कुमार, राजेश कुमार, अर्चना गुप्ता, विभा कुमारी,मालती देवी,पुष्पा कुमारी,रीता देवी,पूनम कुमारी आदि थीं। फोट...