कानपुर, अप्रैल 16 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के सेवा उद्यान में स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्युमिनिटीज एंड सोशल साइंसेज की ओर से वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव 'अभिव्यक्ति 2026' का आयोजन किया गया। जिसकी थीम 'महिला सशक्तिकरण' रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक और विशिष्ट अतिथि विवि के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने किया। महोत्सव की शुरुआत मनु सोमानी ने 'गणेश वंदना' के साथ की। इसके बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 'नव-औरा विशेष प्रस्तुति के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। डॉ. वंदना पाठक ने विवि के बदलते स्वरूप की सराहना की। वर्तमान में विवि में महिलाएं उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। यह भी पढ़ें- अभियान में हस्ताक्षर कर किया नारी वंदन अधिनियम का समर्थन विवि ...